पंचकूला: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद पर हरजिंदर सिंह धामी और उपप्रधान पद पर रघुवीर सिंह विरक की नियुक्ति पर शिरोमणि अकाली दल के पंचकूला जिला अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी ने उन्हें बधाई दी है।आज पंचकूला से जारी एक प्रेस बयान में मलविंदर सिंह बेदी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कमेटी की सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इस अवसर पर हरियाणा अकाली दल के कार्यकारी सदस्य सरदार लखविंदर सिंह सदाना सहित पंचकूला अकाली दल की पूरी टीम मौजूद रही।