Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

Updated on Saturday, November 21, 2026 11:36 AM IST

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा तैयारियों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की  अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव की ओर से विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पंजाब अनिंदिता मित्रा ने संयुक्त तौर पर की। बैठक का संचालन पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), काउंटर इंटेलिजेंस-सह-राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पंजाब चुनाव आशीष चौधरी ने किया।
बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं राज्य नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के औषधि नियंत्रकों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), खुफिया ब्यूरो (आईबी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), पंजाब तथा आबकारी एवं कर विभाग के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत बनाने, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों, सांप्रदायिक एवं संवेदनशील मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने, वांछित अपराधियों तथा गैंगस्टर नेटवर्कों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
नशीले पदार्थों, अवैध शराब, गैरकानूनी हथियारों, गोला-बारूद एवं विस्फोटकों की अंतरराज्यीय तस्करी रोकने तथा अन्य अवैध आपूर्ति शृंखलाओं को पूरी तरह ध्वस्त करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, ड्रोन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, समन्वित कार्रवाई करने तथा पड़ोसी राज्यों के अधिकार क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
उभरते सुरक्षा खतरों से त्वरित एवं समन्वित ढंग से निपटने के लिए वास्तविक समय में खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विश्वसनीय सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान, विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध तालमेल, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा पड़ोसी जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच प्रभावी संचार व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य मौजूदा कार्यप्रणाली की कमियों को दूर करना, संस्थागत समन्वय को सुदृढ़ करना तथा चुनाव से संबंधित सुरक्षा चुनौतियों का सामूहिक एवं सक्रिय रूप से मुकाबला करने के लिए एक मजबूत अंतर-एजेंसी तंत्र विकसित करना था।
सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए बैठक में शामिल सभी एजेंसियों ने प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता के विश्वास को मजबूत करने तथा पंजाब विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment
पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

: पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

: राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

: पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

*पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

: *पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

: अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

: Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

X