आज 7 लाख लोगों तक पहुंचेगी भाजपा-रंजीता मेहता

पंचकूला। प्रदेश सरकार के सात साल 27 अक्तूबर को पूरे होने पर भाजपा के 71 हजार कार्यकर्ता 7 लाख लोगों को आज राम-राम कहेंगे और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का थैला भी सौंपेंगे। जहां कम, वहां हम के तहत बीपीएल परिवारों के लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री दी जाएगी। यह जानकारी हरियाणा भाजपा की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने दी। रंजीता मेहता ने बताया कि आज ही के दिन पार्टी के दिग्गज नेता मंगल सेन की जयंती भी है। पार्टी इस खास मौके को खास ढंग से मनाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता सात लाख परिवारों को राम-राम करेंगे।
रंजीता मेहता ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों के कार्यक्रमों को सात साल, सात कमाल के रूप में बूथ स्तर पर मनाने का फैसला किया है। हरियाणा में पार्टी के 70 हजार कार्यकर्ता सात लाख परिवारों के घर जाकर राम-राम करेंगे।  गरीबी रेखा से नीचे जीने वाले लोगों से संबंधित योजना के पत्रक उन्हें देंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुरुग्राम और करनाल नगर निगम उपचुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीती है, उसी तरह ऐलनाबाद में भी भाजपा की जीत होगी। रंजीता मेहता पिछले कई दिनों से ऐलनाबाद में गोबिंद कांडा के पक्ष में प्रचार में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.