कांग्रेस के पुराने सिपलसहारों में से एक थे ओझा : कुलदीप बिश्रोई
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के छोटे पुत्र विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि स्व. बी.आर. ओझा कांग्रेस के पुराने सिपलसहारों में से एक थे, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया। ऐसी महान विभूतियां अपने काम के लिए सदैव जानी जाती रहेंगी। कुलदीप बिश्रोई शनिवार को कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता बी.आर. ओझा के निधन पर सेक्टर-19 स्थित उनके निवास पर शोक प्रकट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ओझा के बेटे राजन ओझा से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके पिता चौधरी भजनलाल के साथ ओझा ने जो फरीदाबाद का विकास किया था, उसे कोई भुला नहीं सकता। आज कांग्रेस में निष्ठावान एवं कर्मठ लोगों की बहुत जरूरत है।
बिश्नोई ने कहा कि ओझा ऐसे कांग्रेसियों में शुमार थे, जिन्होंने वर्षाें जिलाध्यक्ष के पद पर आसीन रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उनके द्वारा दिए गए योगदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता आजाद भड़ाना, बलजीत बिश्रोई, इकराम खान आदि मौजूद थे।