गुरुग्राम में गैंगस्टर अशोक राठी को मारी गोली

गुरुग्राम। गैंगस्टर अशोक राठी शनिवार सुबह आठ बजे प्राणघातक हमले में जख्मी हो गया। यह हमला राठी के पैतृक गांव अलीपुर में हुआ। वह घर में चाय पी रहा था। हथियारबंद तीन युवक घर में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। राठी को तीन गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंगस्टर की स्थिति नाजुक है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राठी दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों में आरोपित है। प्रवक्ता के मुताबिक गैंगस्टर को गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। लहूलुहान राठी को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है।  बताया जा रहा है कि हमलावरों की राठी से जान-पहचान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.