जनता ने मन बना लिया, एक बार फिर मनोहर सरकार: मुख्यमंत्री

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल की मंगल कॉलोनी में विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार छह महीना पहले ही अपना मन बना लिया है कि एक बार फिर मनोहर सरकार आनी चाहिए। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले जनता से जब चुनाव के बारे में पूछा जाता था तो उसका जवाब होता था कि चुनाव आने दो तो बताएंगे कि किसको वोट देंगे। लेकिन इस बार 6 माह पहले ही जनता कहने लगी कि अबकी बार फिर मनोहर सरकार। प्रदेश की जनता ने समय-समय पर इस बात को सिद्ध भी किया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाकर जनता ने यह दिखा दिया था। इस ऐतिहासिक विजय में करनाल की जनता का विशेष योगदान था। करनाल की जनता ने लोकसभा चुनाव में अपने सांसद को सबसे ज्यादा मार्जिन से विजई बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.