जर्मनी : दो स्थानों पर गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

बर्लिन। जर्मनी की शीशा बार में बुधवार देररात दो जगहों पर हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। यह गोलीबारी हनाऊ में बार को लक्षित कर की गई थी, जो फ्रैंकफर्ट से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मशीन गन के साथ पुलिस अधिकारियों को शहर में तैनात किया गया है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक पहला हमला रात दसबजे के करीब हुआ। हमलावर मौके से कार में सवार होकर भागे। इसके बाद एरीना बार में दूसरी गोलीबारी की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। गोलीबारी में पहली घटना में तीन और दूसरी घटना में पांच लोगों की मौत हुई।इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.