देश में 12 करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश अव्वल

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत 12.04 करोड़ लोगों को स्वाथ्य कार्ड जारी किये जा चुके हैं। तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और असम इस मामले में अव्वल हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप अंतिम पायदान पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिये शुरु की गयी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 3 फरवरी तक देशभर में कुल 12 करोड़ 4 लाख 43 हजार 864 लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किय गये हैं। योजना में शामिल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशा में से आंध्र प्रदेश और राजस्थान का राज्य आईटी प्रणाली पर जारी ई-कार्ड का ब्यौरा अभी उपलब्ध नहीं है। वहीं दिल्ली सहित चार राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में लागू नहीं किये जाने के कारण इन राज्यों के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 2,47,27,248, मध्य प्रदेश में 1,38,29,213 और असम में 1,22,79,077 लोगों को कार्ड जारी किये गये हैं। इनमें तमिलनाडु और असम ने अपनी स्वयं की आईटी प्रणालियों का प्रयोग करके 4.68 करोड़ कार्ड बनाये हैं। हर्षवर्धन ने बताया कि कर्नाटक में कुल 97,82,874 कार्ड जारी किये गये हैं। इसमें राज्य द्वारा स्वयं की आईटी प्रणालियों का प्रयोग करके बनाए गए 4.68 करोड़ कार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 86,00,045, गुजरात में 73,46,491, केरल में 62,80,933, महाराष्ट्र में 62,73,326, बिहार में 43,48,901, पंजाब में 40,83,773, उत्तराखंड में 37,74,543, छत्तीसगढ़ में 27,10,199, हरियाणा में 18,74,424, मेघालय में 15,53,912, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 11,42,247, झारखंड में 86,80,489 कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में 8,86,141, हिमाचल प्रदेश में 8,16,306, मिजोरम में 3,93,273, दादर और नागर हवेली में 2,77,438, नगालैंड में 2,44,901, मणिपुर में 2,11,447, दमन और द्वीप 1,18,037 कार्ड जारी किये गये। इसके अलावा चंडीगढ़ में 47,452, पुडुचेरी में 98,014, सिक्किम में 28,431, गोआ में 21,079, अंडमान और निकोबार द्वीप में 11,965, अरुणाचल प्रदेश में 1069, लक्षद्वीप में 589 कार्ड ही जारी किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को इस योजना की शुरुआत की थी। इसमें पांच लाख रुपये तक के नगद रहित स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.