देश व प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम के रूप में देखने को बेताब है: बराला

टोहाना। भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सुनीता दुग्गल व भाजपा के  पक्ष में मतदान की अपील करने हेतू भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना विधानसभा का दौरा करते हुए गांव मादुवान,अमानी, भोडिया खेड़ा,फतेहपुरी, चन्दर खुर्द, भोंडी, लहरियां, कानी खेड़ी, रहन खेड़ी, धोलू, घोटडू, नडोडी, जांडली खुर्द, जांडली कलां और टिब्बी का दौरा किया। आयोजित जनसभाओं में पहुंचने पर प्रत्येक गांव में श्री बराला का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री बराला ने लोगों से आह्वान किया कि आगामी 12 मई को भारी मतों के साथ श्रीमति सुनीता दुग्गल को जीत दिलाएं तथा नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर देश व प्रदेश को उन्नति के पथ पर और तेजी से अग्रसर करें। श्री बराला ने कहा कि भाजपा ने ही केंद्र व प्रदेश पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर सबसे ईमानदार सरकार दी है। अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को लागू कर हर वर्ग का कल्याण किया है। कांग्रेस पर वार करते हुऐ कहा जो 60 साल में जनता को न्याय नही दे सके अब वो क्या  न्याय देगे। वही देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मुहिम छेड़ी है उसके अंतर्राष्ट्रीय मंच पर समर्र्थन मिला है, इतना ही नहीं देश को विकासशील से विकसित बनाने की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कदम उठाते चले जा रहे हैं। आज भारत देश का नाम विश्व के सभी देशों में गर्व से लिया जाता है। उन्होंने कहा के सरकार की उपब्धियों से देश व प्रदेश की जनता बेहद खशी है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए जनता बेताब है। उन्होंने वार्डवासियों से आह्वान किया कि आगामी 12 मई को ईवीएम पर कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर सुनीता दुग्गल को ऐतिहासिक जीत दिलवाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री रिंकू मान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बलकार अमानी, पूर्व चेयरमैन रघुवीर धारसूल, रविंदर मेहता आशीष बांसल, होशियार सिंह कहड़ी, कुलदीप मूंड, चेयरमैन आत्माराम बिशनोई, सनियाना मण्डल अध्यक्ष चन्दर लाल सोनी, जयदीप बराला, पार्षद संजय रेवड़ी, जिला उपाध्यक्ष वेद जांगड़ा, सरपंच सिमरनजीत सरपंच राजेन्द्र, सरपंच बाबू चिल्लेवाल, सरपंच सतबीर, सरपंच जगबीर जग्गा, चेयरमैन भगवान दास, हनुमान लहरियां, शिव गर्ग, दरवेश नैन, गणेश सैनी, जगतार अमानी, सुनील बुढ़ानिया,व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.