नाइजर में भगदड़ मचने से 23 लोगों की मौत

नियामें । नाइजर में सोमवार को एक सामुदायिक केन्द्र पर भगदड़ मचने से 23 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग शरणार्थी शिविर में रह रहे थे  और खाना और कपड़े लेने के लिए दौड़े, इस दौरान भगदड़ मच गई और 23 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। नाइजीरिया के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि डिफा शहर में खाने का सामान और कपड़े लेने के लिए कतार में खड़े थे। यूनाइटेड नेशंस के मुताबिक इस क्षेत्र में लगभग 2,50,000 विस्थापित लोगों का घर है। पूर्वोत्तर नाइजारिया में बोको हरम इस्लामवादी आतंकवादियों और अन्य सशस्त्र समूहों द्वारा किए गए हमलों के बाद से कई लोग भाग भी गए हैं। उल्लेखनीय है कि बोको हरम इस्लामवादी खिलाफत को उकेरने के लिए लड़ रहा है और नियमित रूप से पड़ोसी छाड,नाइजर और कैमरून में हमले कर रहा है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.