पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने समुद्री जल क्षेत्र के कथित उल्लंघन करने पर मंगलवार को 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी छह नावों को भी जब्त कर लिया। यह जानकारी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को स्थानीय बंदरगाह पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन सभी मछुआरों को मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच जनवरी को भी पांच गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हेंं जेल भी भेजा गया था। इस साल अप्रैल महीने में पाकिस्तान सरकार ने कराची के लांदी और मालिर जेल से 250 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन मछुआरों को चार चरणों में रिहा किया गया था। 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की थी कि सद्भावना के तहत अप्रैल महीने में में चार जत्थों में 360 मछुआरों के रिहा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.