पूरी दुनिया भारत की सामरिक व आर्थिक ताकत का अहसास कर रही है: ओम प्रकाश धनखड़

चरखी दादरी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यालय कमलम दादरी का उद्घाटन किया। श्री धनखड़ भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां संस्कार मिलते हैं और कार्यकर्ता को देश के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। आज हमारे पास अपने कार्यालय है यह हमारे लिए गर्व की बात है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने छोटे कार्यालयों में बैठकर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने जैसे बड़े सपने देखे हैं जो अब पूरे हो रहे हैं। भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा-370 हटी और अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व में भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए संस्कार का मन्दिर तो है ही, उसके साथ एक सेवा का स्थान भी है। हमारा यह कार्यालय लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। इस कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ता विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेकर समाजहित में कार्य करेंगे और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.