बसपा नेता संतोष यादव थामेंगे भाजपा का दामन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और भाजपा के उत्‍तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज 23 को सादात में जनसभा करेंगे। इस जनसभा के दौरान बसपा नेता और गाजीपुर से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके संतोष यादव भाजपा में शामिल होंगे। संतोष यादव ने सोमवार को सुबह इसकी स्वीकारोक्ति की।
संतोष यादव ने बताया कि बसपा में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। इस कारण मैंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव ने बताया कि यह जनसभा चुनाव का गेम चेंजर जनसभा होगा। सादात से ही चुनाव की दिशा और दशा बदल जायेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.