बहुत जल्द खुलेगा ऐतिहासिक मुगल रोड़
जम्मू। मुगल रोड़ जो कि राजौरी पुंछ से होते हुए दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जोड़ता है बहुत ही जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मुगल रोड़ पर बर्फबारी हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी तथा आए हिमस्खलन को हटाने का कार्य जारी है और इसके 23 अप्रैल तक पीर की गली तक पहुंचने की संभावना हे। माना जा रहा है एक मई तक ऐतिहासिक मुगल रोड़ यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
वहीं इस मार्ग के खुलने से कश्मीर घाटी जाने वाले यात्रियों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा क्योंकि सरकार द्वारा दो दिन सुरक्षाबलों की मूवमेंट को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सामान्य यातायात के लिए बंद रखा गया है जिससे यहां की आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।