बागड़ की धरती पर सीएम ने दिखाई ताकत, कहा भाजपा के जनसैलाब से हड़बड़ा गया है विपक्ष

भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बागड़ की धरती पर अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा आज समय भाजपा का है। कांग्रेस और अन्य दल सब जनता ने खुड्डे लाइन लगा दिए हैं। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री जिस भी जिले में जा रहे हैं लोगों की भीड़ उनका स्वागत कर रही है। भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री आज इतने आगे निकल गए कि उन्होंने कांग्रेस की पीढ़ी गिनाते-गिनाते यहां तक कह दिया कि अब पप्पू गरीबी दूर हटाने का दावा कर रहा है। मुस्लिम बाहुल्य मेवात जैसे जिले में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद मिल रहे भरपूर समर्थन से गदगद सीएम खट्टर ने कहा आज भाजपा की टक्कर में कोई दल नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस तो अपने कुकर्मों की सजा भुगत रही है। 23 मई के बाद कांग्रेस का प्रदेश ही क्या पूरे देश से सुपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खट्टर ने कहा जिस पार्टी ने आकाश, पाताला और जमीन में जमकर दलाली की है उस पार्टी के नेता अब जागरूक जनता के बीच जाने से कतरा रहे हैं।

दुनिया का बड़े से बड़ा नेता मोदी से हाथ मिलाने में समझता है गर्व: मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के बड़े नेता जमानत पर चल रहे हैं। कांग्रेस की फूट प्रत्येक लोकसभा में सभी के सामने उजागर हो रही है। उन्होंने जिस पार्टी का संगठन बिखरा पड़ा हो वह जनता का भला किस प्रकार से कर सकेगा जो खुद को नहीं संभाल पा रहा। उन्होंने कहा भारत की दुनिया की पांचवी महाशक्ति बनकर उभरा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और आप लोगों की ताकत है। पूरी दुनिया का बड़े से बड़ा नेता आज पीएम मोदी से हाथ मिलाने पर अपना गर्व समझता है।

सीएम बोले अब पप्पू कर रहे हैं गरीबी दूर करने का दावा: आज बागड़ की धरती पर दहाड़ते हुए सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। हम भारत को माता कहते हैं और वो लोग इसे मात्र जमीन का टुकड़ा समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा एक ही मिशन है कि भारत को विश्व गुरु बनाना है। कांग्रसे पर चुटकी लेते हुए सीएम बोले समाज और गरीब का भला करने के लिए जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब चौथी पीढ़ी यानि की पप्पू भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं। उन्होंने का जनता का नारा से पेट नहीं भरता काम करना पड़ता है जो भाजपा ने पांच साल में करके दिखाया है।

कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपने और रिश्तेदारों के घर भरे: कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के नेताओं ने अपने और रिश्तेदारों के घर भरे हैं। उन्हेांने कांग्रेस के कई घोटालों को गिनाते हुए कहा अब मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के घर पड़े छापा में 281 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कांग्रेस को लानत देते हुए सीएम ने कहा इनके नेताओं को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा अब जनता कांग्रेस की करतूतों को समझ चुकी है। इन्होंने किसानों को डर दिखाकर उनकी जमीन हड़पी। एनसीआर में तो इन्होंने लूट ही मचा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.