भाजपा ने नई राजनीतिक परिपार्टी का किया निर्माण, नेताओं की बदली छवि : मनोहर लाल

बोले, पिछली सरकारों में नौकरियां मिलती थी पर्ची व खर्ची पर 
आज युवाओं के हाथों में नेताओं के बैनर व पोस्टर नहीं, किताब है

भिवानी । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में नेताओं की छवि बदली है। पहले नेताओं की छवि भ्रष्टाचार के रूप में बनी हुई थी, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक परिपार्टी का निर्माण करते हुए नेताओं की धूमिल छवि को स्वच्छ किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। जबकि भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बेल पर हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला जेल में हैं। 
मुख्यमंत्री सोमवार को भिवानी जिले के बवानी खेड़ा विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हिसार से भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कह कि पहले हरियाणा में बीबीसी का भ्रष्टाचार था, बीबीसी मतलब (बदली, भर्ती व सीएलयू)। पिछली सरकार नौकरियां देने वाले लोगों का खून चूसती थी। मगर भाजपा ने इस परंपरा को तोड़े हुए युवाओं के हाथों से पार्टियों के बैन व पोस्टरों को छुड़वाकर किताबें पकड़वा दी हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया भाजपा ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पहले विकास भी एक क्षेत्र व परिवार तक ही सीमित था। 

मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा की मिट्टी को किया नमन 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज से 40 साल अपने उन्होंने अपने सामाजिक जीवन की शुरूआत बवानी खेड़ा से की थी। बवानी खेड़ा की मिट्टी का रचना निर्माण में अहम योगदान है। इसलिए वे आज बवानी खेड़ी की मिट्टी को नमन करते हैं। 
देश हित में लेना है फैसला 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि दूसरे दलों के लोग भी वोट मांगने आएंगे, लेकिन जनता को देश हित में मतदान करने का फैसला लेना है। देश में एक चुनावी मंथन चल रहा है। इस मंथन में से 23 मई को सरकार का निर्माण होगा और वह सरकार राष्ट्रहित व जनहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। 

देश में चल रहा है वन-वे ट्रैफिक 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में खान, पान, रहन सहन, सब कुछ अलग है, लेकिन देश में एक चीज काॅमन है और वो है मोदी और बस मोदी। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। इतना ही नहीं देश में वन-वे ट्रैफिक चल रहा है, सिर्फ कमल…कमल…कमल।
दुश्मनों सहायता करने वाली कांग्रेस की आवाज को करना है खत्म 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कमल का बटन दबाने से कई काज पूरे होंगे। सबसे पहले दुश्मनों की सहायता करने वाली कांग्रेस की आवाज खत्म होगी और देश की एकता व अखंडता की सुरक्षा करने वाली सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष देश के फौजियों पर शंका पैदा करता है, हमारे फौजी देश की सुरक्षा कर रहे हैं, मगर कांग्रेस फौजियों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को पहली बार छूट दी तो हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मार गिराया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है या तो मैं रहूंगा या आतंकवाद। भाजपा का गठन ही राष्ट्रवाद के लिए हुआ है हमारा काम ही राष्ट्रवाद को जगाना है। हरियाणा के लोगों में तो राष्ट्रवाद कूट कूट भरा है, क्योंकि हमारे हर घर में सैनिक है। 
किसानों को दिया जाएगा ब्याज रहित ऋण 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनने पर किसानों के ऋण का ब्याज पूरी तरह माफ किया जाएगा। 6 हजार किसान सम्मान निधि सभी छोटे-बड़े व मंझले किसानों को मिलेगी। 40 लाख रुपये तक बिजनेसमैन को जीएसटी फ्री व 60 लाख रुपये तक आयकर फ्री किया गया है। इसके साथ ही इनकी आय सालाना पांच लाख रुपये है, उन्हें भी आयकर से छूट दी गई है। व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा, जिसके अतंर्गत व्यापारियों के कल्याण की योजनाएं तैयार होंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.