मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित

26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में होंगे बूथ स्तर पर भव्य कार्यक्रम
पंचकूला। 26 मई को केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 8 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के तहत बूथ स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान प्रदेश भाजपा का 21 दिवसीय “*जनसेवा के आठ साल-100 से संपर्क*” महासंपर्क अभियान 5 मई से 26 मई तक चल रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी इसी महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक करने आज भाजपा कार्यालय पंचकूला पहुँचे। इस अवसर पर विशेष तौर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, महामंत्री वरिंदर राणा, परमजीत कौर के साथ विस्तारक शशि दूरेजा भी उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को आठ वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इसी के चलते देश के साथ प्रदेश भर में भी भव्य कार्यक्रमों का बूथ स्तर तक आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ के आदेश अनुसार 8 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के तहत चलाए जा रहे
“*जनसेवा के आठ साल-100 से संपर्क*” महासंपर्क अभियान की आज ज़िला पंचकूला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का मोदी सरकार के प्रति भारी उत्साह व जोश देखने को मिला है। सैनी ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत जो लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया था वह लगभग पूरा हो चुका है। जिसके तहत प्रदेश भर में 5 से 25 मई तक 2 लाख लोगों से सम्पर्क का लक्ष्य रखा गया था।उन्होंने कहा 26 मई को जिस दिन मोदी जी ने बतौर प्रधानमंत्री पहली बार शपथ ली थी उस दिन महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेश के 19786 बूथों पर 19 लाख परिवारों तक पहुंच कर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बूथों पर बताया जाएगा। डा.पवन सैनी ने बताया की इस अभियान के ज़रिए उन लोगों को भी जोड़ने की कोशिश होगी जो जानकारी के अभाव में अभी तक मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।डॉ पवन सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि शनिवार को अचानक जो पेट्रोल डीजल के दामों में भारी कटौती की गई उसके लिए हम सब तहे दिल से उनका धन्यवाद करते हैं।उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता इस बात की ह्रदय से सराहना करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। उन्होंने कहा आज हर भारतवासी को राष्ट्र निर्माण के प्रति नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है जब हम भारतीयों के जीवन को बदलते हुए देखते हैं हमें खुशी होती है कि मोदी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही हैं और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.