सभा बदली समारोह में : धूपड़

खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ता अपने नेता को सुनने के लिए थे उत्साहित : धूपड़
कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए बारिश के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनता को संबोधित : धूपड़
जनकल्याण कार्यों की बदौलत नगर निकाय चुनाव में जीत पक्की : जिला अध्यक्ष
भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकश धनखड़ के भिवानी में हुए सफल 22 कार्यक्रमों के लिए भिवानी की जनता व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष त्रिदेव-शक्ति केंद्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे एवं उसके बाद उन्होंने भिवानी की जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित अनेकों कार्यक्रमों में शिरकत की। धूपड़ ने बताया कार्यक्रमों के दौरान मौसम खराब हो गया था तथा आंधी-तूफ़ान व बारिश के दौरान भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ताओ पुरे जोश के साथ अपने नेता को सुनने के लिए डटा रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अनेकों स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो पर है और नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिवानी के कार्यक्रमों से गदगद है तथा उन्होंने भिवानी के तमाम कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथापाई और कहा कि इसी प्रकार से आप मेहनत करते रहो तथा आगामी चुनाव में भिवानी में कमल खिलना तय है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि भिवानी के अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष करीबन दस हजार लोगों से रूबरू हुए, जो कि एतिहासिक है। धूपड़ ने कहा कि जिला में भाजपा के पक्ष में माहौल है और निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की नही जनसेवा की राजनीति करती है।
धूपड़ ने बताया कि शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने भिवानी विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं संबोधित की, जिनमें ठा. विक्रम सिंह, वीरेंद्र कौशिक, मीना परमार, ओमबीर सिंह , इंद्र तिगडानिया, मोक्ष कक्कड़, राजबाला श्योराण, रोहताश चौहान, जोगेंद्र सरोहा, सज्जन खनगवाल, धीरज सैनी, प्रिया असीजा, राजेश शर्मा बंटी, बिशंबर अरोड़ा, शिवराज बागड़ी, अंकुर कौशिक, संजय तंवर के यहां जनसभाएं हुई, जो कि समारोह में बदल गई। कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ व बिशंबर वाल्मीकि, जिला प्रभारी मनीष मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा आयोग चेयरमैन मुकेश गौड़, जवाहर सैनी, गौतम सरदाना, शशी परमार, वरुण श्योरान, बृजपाल सिंह तंवर, हर्ष वर्धनमान, नंदराम धानिया, संदीप श्योराण, डीएम मनोहर, रविंद्र मंढोली, राजेश संकरोडिय़ा, विनोद चावला, सुभाष तंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.