कई पूर्व विधायक कांग्रेस में हुये शामिल

चंडीगढ़| हरियाणा की राजनीति से बड़ी खबर है| यहां के कई पूर्व विधायक आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं| हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने इन सबको पार्टी ज्वाइन कराई| कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों में राजकुमार वाल्मीकि, शारदा राठौर, जिले राम शर्मा, परमिंदर ढुल, राकेश कंबोज, नरेश सेलवाल और रामनिवास घोड़ेला जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य कुछ नेता व बड़ी संख्या में समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.