रोहतक में प्रियंका ने किया रोड शो, दीपेंद्र हुड्डा के लिए मांगा वोट

रोहतक। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार की शाम को रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में रोड शो किया। प्रियंका वाड्रा ने लगभग ढाई किलो मीटर लंबे रोड शो में रोहतक से प्रत्याशी व लगातार तीन बार सांसद रहे दीपेंद्र हुड्डा को चौथी बार विजयी बनाने की जनता से अपील की। 

रोड शो के बाद झज्जर रोड पर जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जो भी वादे किए थे, उन वादों को सत्ता मिलने के बाद पूरा नहीं किया। यह भाजपा की नीति रही है। चुनाव के समय लोगों से झूठे वादे करो और सत्ता मिलने के बाद जनता के विश्वास के साथ धोखा। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों में से मात्र रोहतक सीट पर ही कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई थी। कांग्रेस अपने इस गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.