सऊदी-अरब में अब बिना पुरुषों की अनुमति यात्रा कर पाएंगी महिलाएं

रियाद । सऊदी अरब की महिलाएं अब बिना पुरुष गार्डियन के यात्रा कर सकेंगी। सऊदी-अरब सरकार ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश दियाहै।यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

इस फैसले से पहले महिलाओं को अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब आलोचना हुई थी। इसके बाद ही सऊदी-अरब सरकार ने महिलाओं के हक में यह फैसला लिया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला 21 साल से कम आयु के पुरुष पर भी लागू होगा। दरअसल, सऊदी अरब में महिलाओं को शादी करने, पासपोर्ट की वैधता बढ़ाने और देश के बाहर जाने के लिए पुरुषों की अनुमति की आवश्यकता होती थी।

महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की कई वर्षों की मुहिम के बाद यह फैसला किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई महिलाओं ने अपने संरक्षकों के नियंत्रण से भागने का प्रयास किया है। 

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में इससे पहले भी एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया था जिसमें यहां की महिलाओं पर कार चलाने पर लगी रोक हटा दी गई थी।

वाशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स के इंस्टीट्यूट के क्रिसटीन दिवान ने कहा है कि यह निर्णय महिलाओं को अधिक स्वायत्तता देगा। अगर इसे पूरी तरह लागू किया जाता है तो यह सऊदी महिलाओं को स्वनिर्णय करने की अनुमति देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.