Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

दुनिया

अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जबरदस्त तैयारी, राजदूत विनय क्वात्रा बोले – अब योग अमेरिकी जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है

Updated on Wednesday, June 10, 2026 13:25 PM IST

अमेरिका में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि योग अब अमेरिका की हर गली का हिस्सा बन चुका है और वहां लगभग हर गली में योग स्टूडियो देखने को मिलते हैं।

राजदूत क्वात्रा ने कहा, “अगर आप वॉशिंगटन डीसी में या पूरे अमेरिका में कहीं भी घूमते हैं, तो आपको लगभग हर गली में एक योग स्टूडियो दिख जाएगा।” उन्होंने योग को भारत की प्राचीन सभ्यता की अनमोल धरोहर बताया।

बड़े आयोजन
इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग) रखी गई है। अमेरिका में भारतीय राजनयिक मिशनों द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

– वॉशिंगटन डीसी: भारतीय दूतावास 19 जून को लिंकन मेमोरियल पर मुख्य योग कार्यक्रम करेगा।
– न्यूयॉर्क: टाइम्स स्क्वायर पर भव्य आयोजन, जिसमें ‘माइंड ओवर मैडनेस योग’ सत्र होगा।
– शिकागो: नेवी पियर पर कार्यक्रम।

न्यूयॉर्क के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु पद्मश्री एचआर नागेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पीएम मोदी की पहल, दुनिया का स्वीकार
राजदूत क्वात्रा ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसे 175 देशों का समर्थन मिला। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

क्वात्रा ने कहा, “योग शरीर, मन, विचार और आत्मा को एक साथ जोड़ने की अद्भुत क्षमता रखता है। यही वजह है कि यह सीमाओं और संस्कृतियों से परे जाकर पूरी दुनिया में फैल गया है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि योग अब केवल भारत की प्राचीन परंपरा नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा विरासत बन चुका है।

2015 से शुरू हुए यह आयोजन अब वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों को जोड़ने वाला सांस्कृतिक और स्वास्थ्य का बड़ा उत्सव बन गया है। यह भारत की सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रमुख प्रतीक है। 21 जून को दुनिया भर में योग के इस महापर्व पर लाखों लोग एक साथ योगासन करेंगे।

Have something to say? Post your comment
कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

: रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

: G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

: लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए

राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

: राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

: भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत

ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

: ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

: भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

: ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता, अमेरिका के सामने नहीं झुकेगा: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

X