Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खेल

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

Updated on Wednesday, August 12, 2026 16:45 PM IST

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी मौजूदा समय में भारतीय और विश्व बैडमिंटन का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित नाम हैं। रंकीरेड्डी ने चिराग शेट्टी के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय बैडमिंटन की पहचान दुनियाभर में सशक्त की है, बल्कि एक ऐसी जोड़ी बनाई है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है।

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी का जन्म 13 अगस्त 2000 को अमलापुरम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई को देखकर बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उनके पिता राज्य स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे। रंकीरेड्डी ने 2014 में हैदराबाद स्थित गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी ज्वाइन की और डबल्स में करियर बनाने का फैसला किया।

रंकीरेड्डी ने अपने जोड़ीदार चिराग शेट्टी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी, जब दोनों ने एक साथ खेलना शुरू किया। उस समय चिराग भी गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे।

दोनों की जोड़ी ने सबसे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व बैडमिंटन में तहलका मचा दिया। इसके बाद से दोनों की जोड़ी ने एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए भारतीय बैडमिंटन का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है और पुरुष डबल्स केटेगरी में अपना दबदबा बनाया है।

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 2022 में बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की डबल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन के इतिहास में पुरुष डबल्स में यह भारत का पहला स्वर्ण था।

इसके अलावा, सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी ने चिराग शेट्टी के साथ टोक्यो विश्व चैंपियनशिप 2022 और पेरिस विश्व चैंपियनशिप 2025 में पुरुष डबल्स में कांस्य पदक जीता था। बैंकॉक में आयोजित थॉमस कप 2022 में पुरुष टीम के साथ स्वर्ण और 2026 थॉमस कप में पुरुष टीम के साथ कांस्य पदक जीता था। दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में मिश्रित टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह 2022 एशियन गेम्स में डबल्स में स्वर्ण और पुरुष टीम के साथ रजत पदक जीत चुके हैं। 2023 एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था।

26 साल के हो रहे सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और उनके जोड़ीदार चिराग शेट्टी से भारत को भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।

रंकीरेड्डी को भारत सरकार ने 2020 में अर्जुन पुरस्कार और 2023 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X