Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

खेल

भारत बनाम श्रीलंका: गॉल में देवदत्त पडिक्कल ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:41 PM IST

गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है। यशस्वी जायसवाल (32 रन) के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल संग मिलकर मोर्चा संभाला और श्रीलंकाई गेंदबाजों को खासा तंग किया। पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर की पहले शतक तक पहुंचने के लिए 134 गेंदें खेलीं। वह अब तक अपनी इस शतकीय पारी में 9 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उन्होंने राहुल के रिटायर हर्ट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए उनके साथ मिलकर 150 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई।

मार्च, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद नंबर तीन की पोजीशन पर खेलने का मौका मिला है। वह साल 2002 के बाद भारत की ओर से इस पोजीशन पर खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज भी है। 2002 में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नंबर तीन पर खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रनों की दमदार पारी खेली थी।

इसके साथ ही पडिक्कल साल 2024 के बाद भारत की ओर से नंबर तीन पर खेलते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं। 2024 में शुभमन गिल ने इस पोजीशन पर खेलते हुए भारत की ओर से आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद भारत ने 19 टेस्ट मैचों में नंबर तीन की पोजीशन पर 7 बल्लेबाजों को आजमाया, लेकिन उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। 7 बल्लेबाजों ने मिलकर नंबर तीन की पोजीशन पर 27.28 की औसत से रन बनाए।

गॉल के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जरूर कुछ खास नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रनआउट हुए। हालांकि, इसके बाद राहुल और पडिक्कल ने कमान संभाली और दूसरे सेशन के पूरे खेल में भारत को कोई भी झटका नहीं लगने दिया। राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X