Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

खेल

पहला टेस्ट: गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, तीसरे सेशन में नहीं कर सके बैटिंग

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:43 PM IST

गाले: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। केएल उस समय तक 162 गेंदों में 77 रन बना चुके थे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में शनिवार को आखिरी सेशन की शुरुआत में गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल बल्लेबाजी नहीं कर सके। दाएं हाथ का बल्लेबाज टी ब्रेक के बाद देवदत्त पडिक्कल (85 नाबाद) के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरा। ब्रेक से पहले, 51वें ओवर में दाहिने हाथ के अग्रभाग में ऐंठन के बाद राहुल ने फिजियो से उपचार भी कराया था।

हालांकि, आखिरी सेशन की शुरुआत से पहले, 34 वर्षीय राहुल ने तुरंत अंपायर को बताया कि उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है और वह अपना बल्ला ठीक से नहीं पकड़ पा रहे हैं। राहुल के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब उन्हें अपने बाएं हाथ और कलाई में खिंचाव महसूस हुआ। मांसपेशियों में ऐंठन के कारण पैरों में भी तकलीफ होने से राहुल दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए दिखे; वह खेल जारी नहीं रख सके और टीम फिजियो की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

जब राहुल वापस लौट रहे थे, तो उन्हें ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ने में संघर्ष करना पड़ा और आगे के इलाज के लिए विजिटर्स ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम के फिजियो कमलेश जैन से मदद लेते नजर आए।

इसके बाद केएल राहुल की जगह भारतीय कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आए और पडिक्कल के साथ जुड़े। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 150 रनों की साझेदारी की थी।

अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद राहुल ने पारी को संभाला था और गाले की उमस भरी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए अपनी 21वीं टेस्ट हाफ-सेंचुरी पूरी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल कब तक ठीक होकर भारत की पहली पारी में दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए लौट सकेंगे।

भारत ने 63 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के चलते मैच रोका गया। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान गिल ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। केएल राहुल (77 रिटायर्ड हर्ट) के अलावा, देवदत्त पड्डिकल 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 107 रन बना चुके हैं। यह पड्डिकल का पहला टेस्ट शतक रहा।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X