Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

खेल

ऐतिहासिक जीत से बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा, ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:04 PM IST

डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट में पहली बार हराया। चौथी पारी में 57 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।

बांग्लादेश को इस जीत का फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 58.33 था, जो पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद अब 66.67 हो गया है।

हालांकि, बांग्लादेश टेबल में चौथे स्थान पर ही बनी हुई है। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत तो कायम है, लेकिन उनका जीत प्रतिशत 87.50 से गिरकर अब 77.78 पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका से मामूली अंतर से आगे है, जिनका जीत प्रतिशत 75 है।

दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में फाइनल तक का सफर तय करने वाली न्यूजीलैंड टीम 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, बांग्लादेश चौथे और भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है। भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है। श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेश का प्रदर्शन यादगार रहा। पहली पारी में कंगारू टीम को 198 रनों पर समेटने के बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 426 रन लगाते हुए टीम को 228 रनों की बड़ी बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 284 रन बनाकर सिमट गई और बांग्लादेश ने मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो हसन महमूद रहे, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट निकाले। यह बांग्लादेश की विकेटों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के अलावा किसी एशियाई टीम से 31 साल बाद अपने घर में हार झेली है।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X