Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

खेल

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:09 PM IST

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 27वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जिसने अब तक 7 में से 3 मैच जीते हैं। वहीं, 7 में से 6 मैच गंवाने के बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स सातवें स्थान पर है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 217 रन बनाए। केशव दलाल सिंह ने देव चौधरी के साथ पहले विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। केशव 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 24 के स्कोर पर देव चौधरी (0) के रूप में अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया।

यहां से वैभव रावल ने अतुल्य पांडे के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। अतुल्य 17 गेंदों में 3 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान हिम्मत सिंह ने वैभव रावल के साथ चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 49 रन जुटाए।

वैभव ने 30 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य थरेजा ने मनीष सेहरावत के साथ छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम को दोहरे शतक के करीब पहुंचाया। मनीष 20 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लक्ष्य ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से दिवंश रावत ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने 50 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद आयुष बडोनी ने प्रणव पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया।

आयुष 35 रन बनाकर आउट हुए। यहां से पंत ने कप्तान तेजस्वी दहिया के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़कर टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचाया। पंत 27 गेंदों में 32 रन जुटाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद दहिया ने प्रांशु विजयरण के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दहिया 29 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि प्रांशु ने 13 गेंदों में 26 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से लक्ष्मण ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X