Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम • होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त • कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख • एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव • अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा • सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई • बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें • 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव • जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

हरियाणा

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:19 PM IST

अम्बाला : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सन् 1857 में अम्बाला छावनी में उठी स्वतंत्रता की चिंगारी से लेकर देशभर में हुए सभी संघर्षों की कहानी को अम्बाला छावनी में बनाए गए आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद हैं कि शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद हर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को भी शाम के समय बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। विज गत दिवस 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अम्बाला छावनी में निर्मित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में भव्य लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 80वां स्वतंत्रता दिवस देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है, आज के दिन ही हिंदुस्तान आजाद हुआ था लेकिन आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 को अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी, मगर अंजान कारणों से इसे पढ़ाया नहीं गया। उस दौरान इस लड़ाई में सारे हिंदुस्तान ने सशस्त्र जंग अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी, सही मायनों में आजादी का जज्बा था और जो आजाद होने की लोगों के अंदर भावना थी वो तभी से जागृत हुई।


उन्होंने कहा कि 1857 की जंग को समर्पित शहीद स्मारक अम्बाला छावनी में 22 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है और सारे हिंदुस्तान में अम्बाला, मेरठ, झांसी और जहां-जहां भी उस समय संघर्ष हुआ, उनका इतिहास तकनीक के माध्यम से यहां दिखाया जाएगा।
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गाते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी बातबीच करते दिखाई दिए जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान में जिस प्रकार से सावधान खड़े होना चाहिए उनमें से एक भी खड़ा नहीं था। वो बातें कर रहे थे, घूम रहे थे, इतना ही नहीं खड्गे साहब ने बाद में जो भाषण दिया उसमें उन्होंने बहुत कहा कि हमने देश को ये दिया वो दिया लेकिन वो ये नहीं बताते कि उन्होंने देश के साथ क्या किया।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने भारत का विभाजन कर करोड़ों लोगों को बेघर किया जिसमें 10 लाख लोग मारे गए, ये भी तो कांग्रेस ने किया। आजादी की लड़ाई में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया था कि हिन्दू और मुसलमान देश अलग-अलग बनाए जाएंगे। यह लड़ाई भारत के लिए लड़ी गई थी। खड्गे साहब लोगों को ये क्यों नहीं बताते कि 1984 में सिक्खों का जो नरसंहार हुआ वो भी कांग्रेस के ही राज में हुआ। अब जब जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ तो राहुल गांधी ने कहा कि अगर कहीं पर गोली चलती है तो ऊपर के इशारे से चलती है, ऐसे में यह बताना जरूरी है कि 1984 में ऊपर का इशारा किसका था? कौन था उस वक्त प्रधानमंत्री? जिसके आदेश पर इतने बेगुनाह लोग मारे गए।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X