Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम • होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त • कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख • एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव • अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा • सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई • बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें • 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव • जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

हरियाणा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:23 PM IST

अंबाला : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने हांसी के जीवन कुंडू हत्याकांड को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि एक युवा की निर्मम हत्या के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी और न्याय की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार को पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कुमारी सैलजा ने आज अंबाला में इस प्रकरण से जुड़े घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार को आम ग्रामीणों और किसानों के साथ टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांग रहे लोगों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं ठहराया जा सकता। हांसी में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज तथा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घटनाओं की भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। सांसद ने कहा कि जीवन कुंडू की हत्या के बाद परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी कठिन है। परिवार का आरोप है कि कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यदि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें दी गई थीं और धमकियों की जानकारी पुलिस को थी, तो इन तथ्यों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक या अन्य प्रभाव के कारण कानून से संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस पिता ने अपना जवान बेटा खोया, उसी परिवार को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मृतक के पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना शासन और प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जीवन कुंडू हत्याकांड किसी एक जाति अथवा समाज का मामला नहीं है। यह न्याय और कानून के शासन का सवाल है। आज हरियाणा की 36 बिरादरी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। समाज की भावनाओं को समझते हुए सरकार को संवेदनशीलता और निष्पक्षता से काम करना चाहिए, न कि ऐसा कोई कदम उठाना चाहिए जिससे लोगों में अविश्वास और आक्रोश बढ़े।


कुमारी सैलजा ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से पथराव किए जाने संबंधी आरोपों को भी गंभीर बताते हुए कहा कि इन आरोपों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। इसी प्रकार गिरफ्तार किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाए जाने की भी निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए।
सांसद कुमारी सैलजा ने मांग की कि जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्दोष किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर अनुचित मुकदमे वापस लिए जाएं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी न्याय मांगने वाली आवाजों को दबाना नहीं, बल्कि उन्हें सुनना और न्याय सुनिश्चित करना है। सरकार आम ग्रामीणों और किसानों पर बल प्रयोग बंद करे तथा जीवन कुंडू के परिवार को शीघ्र न्याय दिलाकर प्रदेश में कानून के शासन के प्रति विश्वास बहाल करे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

: विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

X