Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

खेल

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

Updated on Monday, August 17, 2026 14:08 PM IST

नई दिल्ली : ट्रेंट रॉकेट्स ने पहली बार महिला द हंड्रेड का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने सनराइजर्स लीड्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया। सनराइजर्स लीड्स से मिले 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की शुरुआत शानदार रही। सोफिया डंकले और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी अच्छी लय में दिखाई दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी निभाई। डंकले ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरीं नेट साइवर ब्रंट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद मूनी और कप्तान एश्ले गार्डनर ने टीम को बिना कोई और झटके लगे 54 गेंदों में लक्ष्य तक पहुंचाया। मूनी 21 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि गार्डनर 9 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। सनराइजर्स लीड्स की गेंदबाज लय से भटकी हुई नजर आईं और टीम की ओर से एनाबेल सदरलैंड और डैनी गिब्सन ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, ट्रेंट रॉकेट्स की गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने सनराइजर्स लीड्स की पूरी टीम को सिर्फ 91 रनों पर समेटा। सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ब्रायोनी स्मिथ महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद फोएबे लिचफील्ड 5 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद आउट हुईं। विकेटकीपर बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड-हिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं, जबकि दीप्ति शर्मा 16 गेंदों का सामना करने के बाद महज 12 रन ही बना सकीं।

सदरलैंड ने 25 और कप्तान गिब्सन ने 22 रनों की पारी खेलते हुए टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन जॉर्जिया एडम्स ने सदरलैंड को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को जल्द ही तोड़ दिया। जेस जोनासन और डार्सी कार्टर बिना खाता खोले आउट हुईं। केट क्रॉस 7 रन ही बना सकीं। गेंदबाजी में सनराइजर्स लीड्स की ओर से किम गार्थ, सामंथा बेट्स और चार्ली फिलिप्स ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कप्तान गार्डनर ने एक विकेट अपने नाम किया।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X