Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

Updated on Monday, August 17, 2026 14:09 PM IST

सिनसिनाटी: चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के तीसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने एक सेट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए ल्यूडमिला सैमसनोवा को 2-6, 6-4, 6-1 से हराया। यह इस सीजन में उनकी 10वीं ऐसी जीत थी जिसमें उन्होंने एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए तीन सेटों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने 2026 में टूर पर ऐसी सबसे ज्यादा जीत के मामले में अपनी ही देश की खिलाड़ी जेसिका पेगुला की बराबरी कर ली। सैमसनोवा के पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद गॉफ ने दूसरे सेट के 10वें गेम में एक अहम ब्रेक हासिल किया और मैच को निर्णायक सेट तक ले गईं। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 की चैंपियन ने तीसरे सेट में दबदबा बनाए रखा और आखिरी पांच गेम जीतकर 2 घंटे 6 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

यह जीत 2026 में हार्ड कोर्ट पर गॉफ की 20वीं जीत है। वह इस साल का अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हुई हैं। हार्ड कोर्ट पर उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन मियामी ओपन में रहा है, जहां वह उपविजेता रही थीं। अगले राउंड (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाने के लिए गॉफ का मुकाबला 28वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी एन ली से होगा। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गॉफ 3-0 से आगे हैं और उन्होंने पिछली तीनों भिड़ंत में एन ली के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की है।

दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मौसम की वजह से हुई थकान से जूझते हुए 1 घंटे 52 मिनट में 6-2, 7-6 (2) से जीत हासिल की और तीसरे राउंड में जगह बनाई। यह टूर लेवल पर उनकी लगातार 24वीं ओपनिंग मैच जीत रही। सबालेंका का अगला मुकाबला डब्ल्यूटीए स्तर पर दूसरी बार वांग जिन्यू से होगा। हेड-टू-हेड में वह 1-0 से आगे हैं। सबालेंका और वांग जिन्यू की एकमात्र भिड़ंत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में हुई थी, जहां सबालेंका ने एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए तीन सेटों में जीत हासिल की थी।

इससे पहले, इगा स्वियातेक ने लिंडनर फैमिली टेनिस सेंटर में कोलंबिया की एमिलियाना अरंगो को 6-3, 6-0 से हराकर सिनसिनाटी ओपन में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही स्वियातेक ने इस सीजन में डब्ल्यूटीए टूर पर अपना 30वां मेन-ड्रॉ मैच जीता। अब उन्होंने अपने करियर में डब्ल्यूटीए 1000 लेवल पर 41 बार 6-0 से सेट जीते हैं। 1990 के बाद से सिर्फ मार्टिना हिंगिस (52) और सेरेना विलियम्स (50) ने ही उनसे ज्यादा बार ऐसा किया है।

अगर वह तीसरे राउंड में मारिया सकारी को हरा देती हैं, तो पोलैंड की यह खिलाड़ी हार्ड कोर्ट डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट्स में 100 से अधिक जीत हासिल करने वाली पांचवीं एक्टिव खिलाड़ी बन जाएंगी। उनसे पहले सबालेंका, कैरोलिना प्लिस्कोवा, एलिना स्वितोलिना और सेरेना विलियम्स यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X