Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

Updated on Monday, August 17, 2026 14:10 PM IST

गाले : भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टेस्ट के तीसरे दिन के पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को 2 रनों के स्कोर पर आउट करते हुए भारतीय टीम की पारी को समेटा। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े जबकि पंत संग मिलकर उन्होंने 71 रन जोड़े।

वहीं, केएल राहुल ने 175 गेंदों में 82 रन बनाए। राहुल ने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। ध्रुव जुरेल ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और उन्होंने 68 गेंदों में 51 रन बनाए। हालांकि, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। पंत 62 गेंदों का सामना करने के बाद 39 रन बनाकर आउट हुए जबकि यशस्वी ने 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

कप्तान शुभमन गिल ने 16 रन बनाए तो रवींद्र जडेजा ने 13 रनों का योगदान दिया। मानव सुथार ने 43 गेंदों में 24 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने 11 रन बनाए जबकि कुलदीप यादव ने 13 रन बनाकर नाबाद रहे। गौरतलब है कि टेस्ट के दूसरे दिन भारी बारिश के चलते पहले सेशन का खेल पूरी तरह से बारिश से धुल गया था। वहीं, पहले दिन भी बारिश ने खेल काफी देर के लिए बाधित किया था। गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या का जादू चला और उन्होंने 109 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा ने 3 विकेट निकाले जबकि असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट झटके।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X