Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

Updated on Tuesday, August 18, 2026 12:00 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी प्रभावशाली तकनीक और बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट को समृद्ध बनाया है और बल्लेबाजी को दर्शनीय बनाया है। ऐसे बल्लेबाजों में एक बेहद प्रमुख नाम पूर्व कप्तान और देश के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक महेला जयवर्धने का है।

महेला जयवर्धने ने देश का तीनों ही फॉर्मेट में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया और कप्तानी भी की। तीनों फॉर्मेट में महेला ने अपनी बल्लेबाजी से श्रीलंका को कई यादगार जीत दिलाई। 18 अगस्त का दिन महेला जयवर्धने के लिए विशेष और भावनात्मक है। इस दिग्गज ठीक 12 साल पहले यानी 18 अगस्त 2014 को अपने 17 साल लंबे टेस्ट करियर पर विराम लगा दिया था। जयवर्धने ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था और आखिरी पारी में 54 रन बनाए थे। इस टेस्ट को श्रीलंका ने 105 रन से जीता था। जीत के साथ ही जयवर्धने ने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था।

जयवर्धने ने अगस्त 1997 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। अपने 17 साल के करियर में जयवर्धने ने 149 टेस्ट खेले और 252 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 34 शतक और 50 अर्धशतक लगाते हुए 49.83 की औसत से 11,814 रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले चंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 374 है। वह टेस्ट क्रिकेट में कुमार संगकारा के बाद श्रीलंका के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में जयवर्धने ने कुमार संगकारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 624 रन की साझेदारी की थी। यह इस फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

अपने 17 साल के करियर में जयवर्धने ने 149 टेस्ट खेले और 252 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 34 शतक और 50 अर्धशतक लगाते हुए 49.83 की औसत से 11,814 रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले चंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 374 है। वहीं, 448 वनडे की 418 पारियों में 19 शतक और 77 अर्धशतक की मदद से 12,650 और 55 टी20 की 55 पारियों में 1,493 रन उनके नाम दर्ज हैं।

2006 से 2009 और 2012 से 2013 तक, वह श्रीलंकाई टीम के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में, श्रीलंका ने 2008 का एशिया कप जीता और 2007 का वनडे विश्व कप फाइनल खेला। जयवर्धने 2014 में टी20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2015 वनडे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया था।

महेला जयवर्धने एक जबरदस्त, शानदार और बहुत क्लासी बल्लेबाज थे। उनमें रनों की भूख थी, जिसका सबूत उनके आंकड़े हैं। जयवर्धने श्रीलंका के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। संन्यास के बाद महेला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X