Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

Updated on Saturday, August 22, 2026 17:56 PM IST

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग 2026 में जलवा देखने को मिला। नीरज ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश थरंगा 88.14 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (86.69 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।


नीरज चोपड़ा के लिए मुकाबले की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और वह अपने पहले प्रयास में 83.54 का ही थ्रो कर सके। वहीं, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे पहले प्रयास में ही जैवलिन को 85.99 मीटर दूर फेंकते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, दूसरे प्रयास में नीरज ने जबरदस्त वापसी की और 88.05 मीटर का थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया। यह इस सीजन का उनका सबसे बेस्ट थ्रो भी रहा। वहीं, रुमेश दूसरे प्रयास में 87.06 मीटर का थ्रो ही कर सके।


भारतीय एथलीट का तीसरा प्रयास उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने 83.72 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर के थ्रो के साथ ही एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया। नीरज अपने चौथे प्रयास में फाउल कर बैठे, जबकि रुमेश का थ्रो भी ज्यादा दूरी तय नहीं कर सका। नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में थ्रो नहीं किया, जबकि छठे प्रयास में वह 82.15 मीटर का ही थ्रो कर सके। वहीं, रुमेश अपने पांचवें और छठे प्रयास में फाउल कर बैठे। हालांकि, रुमेश का तीसरा थ्रो उनके लिए निर्णायक साबित हुआ।


इससे पहले, नीरज चोपड़ा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भी नीरज अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिखाई नहीं दिए थे। नीरज ने माना था कि इंजरी से लौटने के कारण उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में श्रीलंका के रुमेश ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X