Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

'हमें वापसी की जरूरत थी', दूसरे टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:02 PM IST

मैके : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से हराया। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर मिली जीत डार्विन की हार का सही जवाब थी।

बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में 210 रन बनाए और 146 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। बांग्लादेश के बल्लेबाजों का हाल दूसरी पारी में भी बेहाल रहा और पूरी टीम 95 रन बनाकर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी में 4 विकेट निकाले।

इस जीत से दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। यह मैच दो दिन के अंदर और सिर्फ 750 गेंदों में खत्म हो गया, जो लगभग एक सदी में ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा टेस्ट मैच था। मैच के बाद कमिंस ने कहा, "हां, यह सही है। पिछले हफ्ते कई चीजें गलत हुई थीं, लेकिन इन दो दिनों में बहुत कुछ अच्छा हुआ। हमें वापसी की जरूरत थी, और खिलाड़ियों ने इन दो दिनों में शानदार खेल दिखाया।"

ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मैके में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया, खासकर गेंदबाजी और फील्डिंग में। कमिंस ने मैच का माहौल बनाने का श्रेय टीम की शानदार शुरुआत को दिया।उन्होंने कहा, "बिल्कुल। मुझे लगा कि हर कोई बहुत चुस्त था। यह पिछले हफ्ते के बिल्कुल उलट था। अगर आपको पहले एक या दो घंटे में अच्छी शुरुआत मिल जाती है, तो यह बाकी मैच की दिशा तय कर सकती है। मुझे नहीं लगता कि हम हर मैच में 20 रन पर 6 विकेट या ऐसा कुछ पाने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, यह एक शानदार शुरुआत थी और उसके बाद हमने कोई ढील नहीं दी।"

स्टार्क ने घरेलू टेस्ट में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक की कमान संभाली, जबकि कमिंस ने दूसरी पारी में 3/10 और लियोन ने 3/25 के आंकड़े दर्ज किए, जिसमें मैच के आखिरी दो विकेट भी शामिल थे। कमिंस ने कैमरून ग्रीन की भी प्रशंसा की। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में 67 रनों की अहम पारी खेली।

उन्होंने कहा, "मैं उनके लिए सच में बहुत खुश हूं। उन्होंने कल और आज सुबह हमारी पारी को संभाले रखा। उम्मीद है कि इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। अब वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें पता है कि उनमें काबिलियत है। आगे काफी क्रिकेट है, उम्मीद है कि वह इसे इसी तरह खेलते रहेंगे।"

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X