Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

खेल

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हार से भारतीय टीम को राहत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:08 PM IST

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश को मिली हार से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है। वहीं, कंगारू टीम की बादशाहत कायम है।

बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में तो चौथे स्थान पर ही बना हुआ है, लेकिन टीम का जीत प्रतिशत 66 से गिरकर अब 55.56 पर आ गया है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अगर भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतने में सफल रहती है, तो वह टेबल में बांग्लादेश से आगे निकल जाएगी।

मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हुई, जबकि दूसरी इनिंग में टीम 95 रन ही बना सकी। दूसरे टेस्ट में मिली शानदार जीत के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। टीम का जीत प्रतिशत अब 80 पर पहुंच गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लाजवाब रहा। खासतौर पर मिचेल स्टार्क की हवा में लहराती हुई गेंदों के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। स्टार्क ने पहली पारी में 6 और दूसरी इनिंग में 4 विकेट चटकाए। स्टार्क के अलावा, कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 6 विकेट झटके। वहीं, नाथन लायन ने 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने में भी सफल रही। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X