Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

खेल

दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:09 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का वनडे विश्व कप जीता था। महिला टीम का यह पहला आईसीसी खिताब था। भारतीय टीम की इस खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा का अहम और योगदान रहा था। दीप्ति ने गेंद और बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

खुद को बजरंगबली का भक्त कहने वाली दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तरप्रदेश के आगरा में हुआ था। वह अपने आराध्य बजरंगबली की तरह ही टीम इंडिया की संकटमोचक हैं।

उत्तरप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली दीप्ति बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। भारतीय टीम के लिए 2014 में डेब्यू करने के बाद से वह तीनों ही फॉर्मेट की सबसे भरोसमंद और मैच विजयी खिलाड़ी रही हैं। इसका उदाहरण वनडे विश्व कप 2025 में उनका प्रदर्शन है।

भारत में खेले गए इस विश्व कप में दीप्ति ने 9 मैचों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए थे। इसके अलावा, उन्होंने 22 विकेट लिए और टूर्नामेंट की सफलतम गेंदबाज रहीं।

दीप्ति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में आया। बल्लेबाजी के दौरान दीप्ति ने 58 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी के दौरान दीप्ति ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लेकर भारत को 52 रन से जीताने और विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

दीप्ति शर्मा भारत की तरफ से तीनों फॉर्मेट खेलती हैं। उन्होंने 2014 में वनडे, 2016 में टी20 और 2021 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

दीप्ति ने 7 टेस्ट की 12 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 402 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 78 है। इसके अलावा टेस्ट में दीप्ति के नाम 25 विकेट हैं। वहीं, 124 वनडे मैचों की 106 पारियों में दीप्ति 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हुए 2,771 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 188 रन है। किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा बनाया यह सर्वाधिक स्कोर है, जबकि 149 टी20 मैचों में उन्होंने 96 पारियों में 1,270 रन बनाने के अलावा 168 विकेट लिए हैं।

दीप्ति की ऑलराउंड क्षमता की कद्र लीग क्रिकेट में भी है। यही वजह है कि वह बीसीसीआई द्वारा आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग के साथ ही दुनिया की अन्य बड़ी लीग (बीबीएल, द हंड्रेड) में भी खेलती हैं।

दीप्ति अगले 7-8 साल निश्चित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा होंगी और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X