Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

खेल

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 3-5 से हार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

Updated on Tuesday, August 25, 2026 12:30 PM IST

एम्स्टेलवीन : एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को भारतीय टीम का खिताबी सपना चकनाचूर हो गया। भारत को नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में वैगनर हॉकी स्टेडियम में 'पूल-ई' के मुकाबले में पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना के हाथों 3-5 से हार का सामना करना पड़ा।

अर्जेंटीना के खिलाफ, भारत को 'फाइनल थर्ड' (मैदान के आखिरी हिस्से) में बेहतर मूवमेंट, गोल के सामने अधिक सटीकता और मिले मौकों को भुनाने के लिए अधिक आक्रामक रवैये की जरूरत थी। चुनौती बहुत बड़ी थी, लेकिन वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत के पास अपनी पूरी ताकत झोंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन वे अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ मिले मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। अर्जेंटीना ने अपनी क्षमता के अनुरूप खेल दिखाया और भारतीयों को ज्यादा मौके नहीं दिए।

मुकाबले के पहले ही मिनट में टोस्कानी जोआक्विन ने खाता खोला, जिसके बाद छठे मिनट में डेला टोरे निकोलस ने गोल करते हुए अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल के साथ भारत का खाता खोला। अंतत: पहला हाफ 2-1 से अर्जेंटीना के पक्ष में रहा।

इसके बाद दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे हाफ में दो गोल देखने को मिले। 33वें मिनट में डोमेने टॉमस ने गोल के साथ अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया। 45वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम को 4-1 से आगे कर दिया।

53वें मिनट में टोस्कानी लुकास ने गोल किया, जिसके बाद 58वें मिनट में सुखजीत सिंह और 60वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल करते हुए भारत की हार के अंतर को कम किया।

उल्लेखनीया है कि 'पूल-डी' में भारतीय टीम 3 में से 2 मैच जीतने के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंची थी। भारत ने वेल्स को 3-1 से मात देने के बाद इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना किया। अपने तीसरे मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 5-3 से धूल चटाई।

इसके बाद 'पूल-ई' में भारतीय टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी। नीदरलैंड के विरुद्ध 1-3 से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें इस बात पर टिकी थीं कि वे अर्जेंटीना को चार गोल के अंतर से हराएं और साथ ही दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में हों, ताकि उनकी उम्मीदें बनी रहें, लेकिन अपने दूसरे मैच में वे दो गोल के अंतर से हार गए। भारत टूर्नामेंट के दूसरे चरण में एक भी अंक अर्जित नहीं कर सका।

ओलंपिक गेम्स 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना ने दूसरे चरण के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 3-1 से हराया था। दूसरे मैच में जीत के बाद अब यह टीम छह अंकों के साथ नीदरलैंड के बराबर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। सोमवार को इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो पूल में शीर्ष दो स्थानों और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X