Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

खेल

'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच

Updated on Monday, August 31, 2026 16:46 PM IST

न्यूयॉर्क: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने सोमवार को यूएस ओपन में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से पहले राउंड में मिली चौंकाने वाली हार के बाद कोर्ट पर अपने समय को बहुत बुरा अनुभव बताया। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बताया कि लगातार शारीरिक समस्याओं - जैसे उल्टी, ऐंठन और दर्द - ने मैच खत्म करने की उनकी क्षमता पर बहुत बुरा असर डाला।

एटीपी के अनुसार, हार के बाद जोकोविच ने कहा, "मुझे लगता है कि यह साफ था कि कोर्ट पर मेरे लिए अनुभव बहुत बुरा था। दुर्भाग्य से, इस साल लगभग हर मैच में मुझे इस समस्या का सामना करना पड़ा है। उल्टी होना एक गंभीर समस्या है। फिर मेरा पूरा शरीर जवाब देने लगता है, खासकर ऐंठन और दर्द के कारण। हां, आखिर में मेरी पीठ और कंधे ने साथ छोड़ दिया, और मैं मैच जीत नहीं सका।"

इस हार ने जोकोविच के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड में एक बड़ा बदलाव ला दिया। इस मैच से पहले 39 साल के इस खिलाड़ी को 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद से किसी बड़े टूर्नामेंट के शुरुआती राउंड में हार का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्हें ग्रैंड स्लैम में पहली बार हार 2005 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली थी।

हालांकि, शारीरिक परेशानी होने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने मैच में वापसी करते हुए खुद को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा लिया था। वे दो सेट जीत चुके थे और एक सेट से आगे थे। चौथे सेट में भी उन्होंने एक ब्रेक की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद उनकी दिक्कतें बढ़ने लगीं और मैच का रुख बदल गया।

जोकोविच ने कहा, "मैं चौथे सेट में एक ब्रेक से आगे था, लेकिन मैच के चौथे गेम से ही मुझे लगातार संघर्ष करना पड़ रहा था। फिर भी, मैं उनकी जीत का श्रेय कम नहीं करना चाहता। उन्हें बधाई। वे एक अच्छे इंसान और फाइटर हैं। हालांकि, मुझे खेलने में मजा नहीं आया।"

सर्बियाई खिलाड़ी ने माना कि अपनी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मैच से हटने के बारे में भी सोचा था। हालांकि, ठीक होने के कुछ पल और हार न मानने के उनके जज्बे ने उन्हें खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "हां, मैंने ऐसा किया। मैंने एक सेट जीता और फिर तीसरा भी। तब मुझे लगा, ठीक है, शायद कोई मौका है। हां, मैं चौथे या पांचवें सेट में हार नहीं मानना चाहता था। मैं मैच खत्म करना चाहता था।"

मैच के आखिर में इस मौके का भावनात्मक असर भी साफ दिखा। निर्णायक सेट में 1-3 से पीछे चल रहे जोकोविच को न्यूयॉर्क में दर्शकों से जबरदस्त समर्थन मिला। उन्हें प्रोत्साहित करने की भीड़ की कोशिशों ने सर्बियाई खिलाड़ी को साफतौर पर भावुक कर दिया।

चार बार के यूएस ओपन चैंपियन ने कहा, "वे (दर्शक) बहुत अच्छे थे। ऐसा अनुभव पाकर मैं बहुत आभारी हूं। जहां तक मैच और मेरे शरीर व खेल के साथ मेरे अनुभव की बात है, तो यह बिल्कुल भी सुखद नहीं था। कोर्ट पर बिताए हर पल से मुझे नफरत-सी हो रही थी। हालांकि, भीड़ और समर्थन के नजरिए से देखें तो शुरुआत से ही यह अविश्वसनीय था। वे अहम पलों में मेरा हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे, और मुझे बहुत अफसोस है कि मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितना मुझे करना चाहिए था, या कर सकता था, या उनके लिए करना चाहता था। हालांकि, आखिर में उन्होंने जो प्यार और सराहना दी, उसने सच में मेरा दिल छू लिया।"

 

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

X