Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान: चोटिल वरुण चक्रवर्ती पूरी सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स में भी खेलने पर संदेह

Updated on Tuesday, September 15, 2026 13:50 PM IST

नई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अगला मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है, जिससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है। 35 वर्षीय चक्रवर्ती को यह चोट सीरीज के पहले मैच के दौरान लगी थी, जिसे भारत ने सात विकेट से अपने नाम किया। उस मैच में उन्होंने चक्रवर्ती ने चार ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

एक सूत्र ने सोमवार को 'आईएएनएस' को बताया, "हां, वरुण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। स्कैन से साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। अब यह देखना बाकी है कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कब रिपोर्ट करने के लिए कहा जाता है।"

चक्रवर्ती इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे। इस चोट के कारण उन्हें जुलाई में जिम्बाब्वे के टी20 दौरे से बाहर रहना पड़ा था। इससे पहले, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उनके बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था।

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चक्रवर्ती ने लगातार फिजिकल रिहैबिलिटेशन के दबाव और आज के दौर के क्रिकेटरों से की जाने वाली उम्मीदों के बारे में बात की। उस समय उनमें नई चोट के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे।

उन्होंने कहा था, "सभी खिलाड़ियों के लिए चोटें बहुत आम बात हैं, और इससे पता चलता है कि हम मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। कभी-कभी हम अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कोशिश करते हैं, और तभी शरीर जवाब दे देता है। ऐसे में हमें थोड़ा पीछे हटकर बेहतर तरीके से काम करना होता है और मजबूती से वापसी करनी होती है।"

टीम इंडिया अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच को बड़े अंतर से अपने नाम कर चुकी है। अब सीरीज के शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं।

भारत के पास स्पिन बॉलिंग के लिए कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या और अनकैप्ड विपराज निगम जैसे विकल्प हैं, जबकि हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए सीओई में रिहैब कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X