Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Updated on Wednesday, September 16, 2026 15:17 PM IST

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 में दमदार प्रदर्शन करने के साथ अभिषेक बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, ईशान किशन दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। सीरीज के पहले टी20 में 82 और दूसरे मुकाबले में 39 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही अभिषेक ने एक स्थान ऊपर की छलांग लगाई हैं और उन्होंने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक और ईशान किशन के बीच अब 51 रेटिंग प्वाइंट्स का फासला है। दूसरे टी20 में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने का फायदा संजू सैमसन को भी मिला है। सैमसन चार पायदान ऊपर चढ़कर अब 30वें नंबर पर आ गए हैं।

भारत के गेंदबाजों ने भी आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की है। वरुण चक्रवर्ती दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए, जबकि जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए। अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गए और मेजबान टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल छह स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर आ गए।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी सीरीज के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर चढ़े हैं। हरारे में सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे पर 59 रन से जीत के बाद तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर की है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस पांच विकेट लेने के बाद वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 20 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए। 109 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए मैथ्यू रेनशॉ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं।कूपर कोनोली भी जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाने के बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वह पाकिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन के साथी खिलाड़ी जोश टंग ने भी सीरीज में 19 विकेट लेने के बाद दो पायदान की छलांग लगाई है और वह 11वें नंबर पर आ गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में रॉबिन्सन की अर्धशतकीय पारी ने उन्हें टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सात पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंचने में मदद की है। पाकिस्तान के सीरीज में 0-3 से हारने के बावजूद, कप्तान बाबर आजम टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि शान मसूद सीरीज के आखिरी मैच में शानदार बल्लेबाजी के दम पर चार पायदान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर आ गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X