Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:48 PM IST

नई दिल्ली; भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है।

आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में रखा गया है। केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। रवींद्र जडेजा को एकदिवसीय टीम में रखा गया है। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मौका दिया गया है।

50 ओवर के फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में दी गई है। उनका साथ आकिब नबी, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार देते हुए नजर आएंगे। अर्शदीप सिंह को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, वह टी20 टीम में मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में शामिल नहीं हैं।

टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए प्रिंस यादव को टीम में रखा गया है। प्रिंस का साथ मयंक यादव देंगे, जबकि तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर को टी20 टीम में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 और अंतिम मैच 3 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं, टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है।

बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वॉड का भी ऐलान किया है, जिनकी भिड़ंत रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होनी है। इस टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, सरफराज खान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [उपकप्तान], ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, और नमन धीर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा (उपकप्तान], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वॉड: ऋषभ पंत [कप्तान], सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान [उपकप्तान], स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल [विकेटकीपर], आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X