Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:51 PM IST

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 2024 में अलविदा कह चुके ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) को भी अलविदा कहा है। 38 साल के वेड ने कोचिंग करियर पर फोकस करने के लिए बीबीएल को अलविदा कहा है। वेड बीबीएल के पिछले सीजन में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा थे। हरिकेंस के कोच जेफ वॉन ने कहा, "वेडी उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आप हमेशा अपनी टीम में चाहते थे। जब भी वह मैदान पर उतरते थे, तो बहुत ज्यादा मेहनत करते थे और उनमें बहुत तेजी से गेम बदलने की क्षमता थी, लेकिन उतना ही जरूरी यह भी रहा है कि उन्होंने अपने आस-पास के खिलाड़ियों को क्या सिखाया है।"

वॉन ने कहा, "उनके पास एक शानदार क्रिकेट ब्रेन है, और वह हमेशा अपनी जानकारी साझा करने और अपने आस-पास के लोगों को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सिस्टम में बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके साथ खेलने से फायदा हुआ है।"

हरिकेंस के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सैलियन बीम्स ने कहा, "मैथ्यू लंबे समय से हरिकेन्स और तस्मानियाई क्रिकेट के लिए बहुत जरूरी रहे हैं। उनका रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ कहता है, लेकिन जो बात हमेशा नंबरों में नहीं दिखती, वह है खिलाड़ियों और अपने आस-पास के लोगों पर उनका असर। वह एक जबरदस्त प्रतियोगी, नेतृत्वकर्ता और ऐसे इंसान रहे हैं जिन्होंने हमेशा ऊंचे स्तर की मांग की है। खेल के सबसे ऊंचे स्तर पर उनका अनुभव हमारे प्लेइंग ग्रुप के लिए बहुत कीमती रहा है।

मैट ने हरिकेन्स को बहुत कुछ दिया है, और हम क्लब में उनके हर योगदान के लिए बहुत आभारी हैं।

मैथ्यू वेड ने 2011-12 में पहले सीजन में शेन वॉर्न के साथ खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स से बीबीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने स्टार्स के साथ 16 और मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ 13 गेम खेले, फिर तस्मानिया लौटकर हरिकेंस के साथ 90 गेम खेले। वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में नौवें बल्लेबाज हैं। वेड ने बीबीएल में 119 मैचों की 113 पारियों में 1 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए 2,978 रन बनाए।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X