Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे

Updated on Thursday, September 17, 2026 14:53 PM IST

नई दिल्ली:  भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरे टी20 में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में अभिषेक शर्मा के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे।

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक रोहित शर्मा के साथ अभी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अभिषेक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने भी टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 11 छक्के लगाए हैं। अभिषेक अगर तीसरे टी20 में एक सिक्स और लगाने में सफल रहते हैं, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसके साथ ही बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के पास एक और खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में अभिषेक ने एक अर्धशतक लगाया है, जो पहले टी20 में उनके बल्ले से आया था। अगर वह तीसरे टी20 में भी अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सर्वाधिक फिफ्टी लगाने के मामले में विराट कोहली, शिवम दुबे, केएल राहुल और रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे। इन सभी बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में दो अर्धशतक लगाए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिवम दुबे के नाम है। शिवम ने 2024 में खेली गई सीरीज में कुल 124 रन बनाए हैं। अभिषेक दो मुकाबलों में अब तक कुल 121 रन बना चुके हैं। तीसरे टी20 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अगर 4 रन और बना लेता है, तो वह शिवम दुबे के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। पहले टी20 में अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, दूसरे टी20 में उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया था।

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X