Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

इरफान पठान ने कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मिले मौका

Updated on Saturday, September 19, 2026 16:06 PM IST

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल का समर्थन करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने की वकालत की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होना है।

जायसवाल भारत के बैकअप ओपनर रहे हैं और उन्हें मिले सीमित मौकों में उन्होंने काफी प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले छह वनडे मैचों में दो शतक लगाए हैं और कप्तान शुभमन गिल व अनुभवी रोहित शर्मा के बाद ओपनर के तौर पर खुद को भरोसेमंद साबित किया है।

भारत 27 सितंबर से घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रहा है। ऐसे में पठान यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कैसे मौके देता है, ताकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले उनकी लय बनी रहे।

पठान ने 'स्टार स्पोर्ट्स' द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "इस सीरीज में एक खिलाड़ी पर मेरी नजर रहेगी। वह यशस्वी जायसवाल हैं। यह देखने के लिए उत्सुक हूं किउन्हें कितने मौके मिलते हैं, खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में।"

पठान ने आगे कहा, "देखिए, एक बात तो तय है, जायसवाल आपके बैकअप ओपनर हैं। अभी वह आपके तीसरे ओपनर हैं। जब तक आप साउथ अफ्रीका (वनडे वर्ल्ड कप के लिए) पहुंचेंगे, तब तक ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके बैकअप ओपनर को पर्याप्त मौके न मिले हों। इसी वजह से जब भी मौका मिले, उन्हें खेलते हुए देखना मेरे लिए जरूरी है।"

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल बचाने के लिए भारत ने टी20 इंटरनेशनल के लिए एक मजबूत टीम भेजी है, इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 'मेन इन ब्लू' (भारतीय टीम) में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें नमन धीर (जिन्हें पहली बार भारतीय टीम के लिए बुलावा आया है), आकिब नबी (जिन्हें पहली बार वनडे के लिए चुना गया है) और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं।

पठान वेस्टइंडीज सीरीज को इन खिलाड़ियों के लिए एक मौके के तौर पर देखते हैं। “श्रेयस, अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स खेल रहे हैं, इसलिए वे टीम में नहीं हैं। बाकी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मौका है। यह एक तरह की दूसरी टीम है जिसमें कई खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा, जुरेल को मौका मिलेगा। इसके साथ ही, आकिब नबी को मौका मिलेगा और गुरनूर बरार को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।”

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम घरेलू सीरीज में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। "आप वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा कर सकते हैं, और मुझे लगता है कि यह सही दिशा भी है। आपको बहुत सी बातें पता चलेंगी, क्योंकि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले आपको 11 मैच खेलने को मिलेंगे। इन मैचों में आप बेंच स्ट्रेंथ को भी देखना चाहेंगे।"

पठान ने आगे कहा, "यह एक मौका है क्योंकि अगर एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज एक साथ हो रही हैं, तो यह एक तरह से अच्छी बात है क्योंकि कई युवा खिलाड़ियों को निश्चित रूप से मौका मिलेगा। एक और खिलाड़ी जिसके बारे में मैं जरूर बात करना चाहूंगा, वह है नमन धीर। मैं सच में उनकी तारीफ करता हूं। मुझे लगता है कि उनमें बहुत टैलेंट है। मगर घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से ज्यादा, उन्हें उनकी बॉलिंग स्किल्स के लिए चुना गया है। वह एक ऑफ-स्पिनर हैं, और भारत को इसकी थोड़ी कमी महसूस हो रही है। इसका कारण यह है कि एशियन गेम्स की वजह से वॉशिंगटन सुंदर भी उपलब्ध नहीं हैं। रियान पराग चोट से जूझ रहे हैं।"

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X