Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

एशियन गेम्स: जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

Updated on Tuesday, September 22, 2026 17:13 PM IST

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान को 3-0 से हराया।

इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना मेडल पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन ने शुरुआती सिंगल्स मैच में कोडाई नारोका की कड़ी चुनौती का सामना किया।

इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने जीत दर्ज करते हुए भारत को सेमीफाइनल (अंतिम चार) में पहुंचने के करीब पहुंचाया। वहीं, अंत में आयुष शेट्टी ने कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

पहला गेम 11-21 से हारने के बाद लक्ष्य को काफी संघर्ष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम 21-5 से जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचाया। तीसरे गेम में नारोका ने फिर से बढ़त बनाई और पांच अंकों की बढ़त ले ली, लेकिन लक्ष्य ने शानदार वापसी की। उन्होंने स्कोर 19-19 से बराबर किया और फिर अगले दो अंक जीतकर 11-21, 21-5, 21-19 से जीत हासिल की।

इसके बाद दुनिया की नंबर 5 भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान की दुनिया की नंबर 9 जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हुआ। भारतीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले वाले पहले गेम में 21-18 से जीत हासिल की। दूसरा गेम काफी रोमांचक रहा। जापान ने तीन मैच प्वाइंट बचाए और स्कोर 20-20 कर दिया। सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखा और आखिरकार 24-22 से जीत दर्ज कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

वहीं, मुकाबले को खत्म करने की जिम्मेदारी आयुष को सौंपी गई और युवा भारतीय खिलाड़ी ने वातानाबे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआत से ही पहले गेम पर नियंत्रण बनाए रखा और इसे 21-10 से जीता। वातानाबे ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन आयुष ने अपना दबदबा बनाए रखा और 11-5 की बढ़त के साथ गेम के आधे पड़ाव तक पहुंचे। उन्होंने आखिरकार यह मुकाबला 21-10, 21-19 से जीता, जिससे भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया और टीम के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया।

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश पर 3-0 की जीत के साथ की थी। पुरुष टीम अब बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में चीन और साउथ कोरिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। इस नतीजे से भारत के पास पिछले टूर्नामेंट के प्रदर्शन से बेहतर करने का मौका भी बना हुआ है, जहां पुरुष टीम चीन से फाइनल हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता था।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X