Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

अगर रोहित-विराट टीम में रहेंगे, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत है: सुरेश रैना

Updated on Wednesday, September 23, 2026 12:15 PM IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना मानते हैं कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम का हिस्सा बने रहते हैं, तो इससे वर्ल्ड कप जीतने की संभावना 90 प्रतिशत होगी। आगामी वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाना है। रैना ने रोहित और कोहली का समर्थन करते हुए भारत और आईपीएल के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतने के उनके रिकॉर्ड का जिक्र किया। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से रैना ने कहा, "हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं। हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं। विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं। विराट भी ऐसा चाहते हैं। मुझे लगता है कि अगर वे दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है।"


रैना ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जब टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका लौटेगी तो उसमें और ज्यादा जोश होगा। रैना ने कहा, "हम साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है।"


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। यह सीरीज 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी, इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं, श्रेयस अय्यर भारत के एशियन गेम्स के अभियान का हिस्सा होंगे।


वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में रैना ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वह खेल रहे हैं। जिस तरह से वह इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वह खेलते हैं उनकी सोच बिल्कुल अलग है। मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।"

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X