Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा, अभिषेक-दिलप्रीत ने दागे दो-दो गोल

Updated on Thursday, September 24, 2026 15:42 PM IST

नागोया : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से शिकस्त दी।

यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। टीम ने टूर्नामेंट का आगाज इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 की धमाकेदार जीत के साथ किया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए श्रीलंका को 16-1 से रौंदा था। साउथ कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम ने मैच का अपना पहला गोल चौथे मिनट में दागा। शिलाानंद लकरा ने भारत के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद मैच के 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने जल्द ही भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। शुरुआत 10 मिनट में दो गोल होने के बाद साउथ कोरिया का डिफेंस पूरी तरह से दबाव में दिखा, जिसका फायदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 11वें मिनट में हाथ आए पेनल्टी कॉर्नर पर उठाया। उन्होंने भारत के लिए तीसरा गोल किया। पहले क्वार्टर का अंत होते-होते अभिषेक ने चौथा गोल करते हुए भारत को मैच में 4-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया का डिफेंस मजबूत नजर आया और उन्होंने शुरुआत में भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, मैच के 26वें मिनट में दिलप्रीत सिंह विपक्षी टीम के डिफेंस को भेदने में सफल रहे और उन्होंने भारत की लीड को 5-0 कर दिया। छह मिनट बाद ही दिलप्रीत ने मुकाबले में अपना दूसरा और भारत के लिए 32वें मिनट में छठा गोल किया। भारत के अटैकिंग खेल के आगे बेबस दिख रहे साउथ कोरिया के डिफेंस को 38वें मिनट में अभिषेक ने एक बार फिर भेदा और टीम इंडिया के लिए सातवां गोल दागा।

हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया ने मैच में वापसी करने की कोशिश की। टीम की तरफ से मैच के 42वें मिनट में पहला गोल किम जेहो ने किया। इसके 10 मिनट बाद साउथ कोरिया की ओर से दूसरा गोल किम योंग बोक ने दागा। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए मैच का आठवां गोल राजिंदर सिंह ने किया और भारत की एक और दमदार जीत पर मुहर लगा दी। भारतीय टीम की अब अगली भिड़ंत 26 सितंबर (शनिवार) को जापान से होगी।

 

Have something to say? Post your comment
अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

X