Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

Asian Games 2026: क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश आमने-सामने

Updated on Tuesday, September 29, 2026 15:01 PM IST

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट के सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से धुल गए। इस वजह से भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बेहतर रैंक के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स में सोमवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दो क्वार्टर फाइनल होने थे। पहला क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होना था और दूसरा क्वार्टर फाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच होना था। दोनों ही मैच बारिश की भेंट चढ़ गए और बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए। पहले क्वार्टर फाइनल से पाकिस्तान और दूसरे क्वार्टर फाइनल से भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मंगलवार को इवेंट के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने थे। तीसरा क्वार्टर फाइनल श्रीलंका और नेपाल के बीच होना था, जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होना था। ये दोनों ही क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द कर दिए गए। तीसरे क्वार्टर फाइनल से श्रीलंका और चौथे क्वार्टर फाइनल से बांग्लादेश को सेमीफाइनल में भेजा गया है। क्वार्टर फाइनल फेज की समाप्ति के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

पहला सेमीफाइनल गुरुवार (1 अक्टूबर) को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और भारत के बीच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

दोनों मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने हैं। क्वार्टर फाइनल फेज के पूरी तरह बारिश से धुल जाने के बाद सेमीफाइनल को लेकर टीमों, आयोजकों और क्रिकेट फैंस के मन में चिंता बनी हुई है। क्वार्टर फाइनल की तरह अगर सेमीफाइनल भी बारिश की वजह से धुला तो बेहद चिंताजनक होगा।

बता दें कि फाइनल और तीसरे स्थान के लिए भी मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेले जाने हैं।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X