Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

Updated on Wednesday, September 30, 2026 13:43 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाज साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय जोड़ी की इस खास उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बहुत-बहुत बधाई। हर तीर के सही निशाने पर लगने के साथ, आपने सटीकता और निरंतरता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। यह आपके कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन है।"

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राजेश-चिकिता की जोड़ी को बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "भारत के लिए गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को बहुत-बहुत बधाई। यह एक शानदार जीत है, जिससे भारत के लिए लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का कोटा भी पक्का हो गया है।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राजेश और चिकिता के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय तीरंदाजों ने दिखाया कमाल का कारनामा। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी टीम को बधाई।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा, "गोल्ड पर कब्जा। भारतीय तीरंदाजी के लिए एक और शानदार कामयाबी। एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बधाई। साउथ कोरिया के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ में संयम बनाए रखते हुए, इस जोड़ी ने खिताब जीता और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भारत का कोटा भी पक्का किया। जय हिंद।"

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भारतीय जोड़ी को बधाई देते हुए लिखा, "रोमांचक शूट-ऑफ के बाद गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में साउथ कोरिया को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीतने पर चिकिता तनीपार्थी और साहिल राजेश जाधव को बहुत-बहुत बधाई। इस शानदार जीत से भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन कोटा भी मिल गया है। भारतीय तीरंदाजी के लिए एक ऐतिहासिक जीत।"

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X